{"_id":"62aaad11b4e8a75700471988","slug":"girl-commits-suicide-dead-body-found-hanging-in-room-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बीए की छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बीए की छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 16 Jun 2022 09:41 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:41 AM IST
सार
कुसमरा क्षेत्र के गांव नगला दिनी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवती का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि युवती ने गृह क्लेश के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन
युवती के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव में गृह क्लेश के कारण एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के परिजनों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नगला दिनी निवासी किशनपाल की 20 वर्षीय पुत्री श्रद्धा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता की लगभग 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। रात में श्रद्धा ने मकान के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
श्रद्धा की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है।
विज्ञापन