{"_id":"5aedcdb84f1c1b66098b8388","slug":"girl-body-found-in-hajara-canal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोले बाबा के सत्संग में गई थी युवती, पांच दिन बाद इस हाल में मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले बाबा के सत्संग में गई थी युवती, पांच दिन बाद इस हाल में मिला शव
चंद्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 05 May 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज की हजारा नहर में शुक्रवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई। युवती छह दिन पूर्व भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है।
विनीता पुत्री श्रीनिवास निवासी अहरोली 30 अप्रैल को आसपुर मलावन एटा में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तेजाब से जली उसकी लाश को हजारा नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती के शरीर पर थे चोट के निशान
उसके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम घर पहुंच कर युवती के कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। युवती की शिनाख्त हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री की हत्या करके शव को नहर में डाल दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।