फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl betrayed in love in etah complaint about lover

लव और सेक्स के बाद मिला धोखा तो युवती ने खोले ऐसे-ऐसे राज

Fri, 13 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 13 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
girl betrayed in love in etah complaint about lover
- फोटो : सांकेतिक चित्र
लड़की को मोहल्ले के ही लड़के से लव हुआ। कहानी आगे बढ़ी तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। प्रेमी और प्रेमिका हर कदम में साथ-साथ रहे लेकिन वक्त बदलते ही लड़के ने पलटी मार ली। लड़की समझ गई कि इस रिलेशन में सब कुछ देने के बाद उसके साथ धोखा हुआ है। फिर क्या था उसने प्रेमी की एक-एक करतूत पुलिस के सामने रख दी। 
विज्ञापन


मामला यूपी के एटा का है। यहां शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का तीन साल तक यौन शोषण किया। आरोप है कि इस दौरान युवती का तीन बार गर्भपात भी कराया गया। युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने दहेज में पांच लाख रुपये मांगने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद शादी से इनकार कर दूसरी युवती के साथ शादी तय कर ली। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर आरोपी के परिवारीजन युवती को जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के के घरवालों ने भी दिया साथ

कोतवाली एटा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि तीन साल में युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और वह तीन बार गर्भवती भी हो गई थी। 

इस पर युवक और उसके परिवारीजनों ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। जब युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस को दर्ज कराई तो लड़के के पिता, भाई आदि लड़की के घर असलाह लेकर पहुंचे। उसे डराते धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। युवती की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed