फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl attempted self-immolation at agra collectorate

आत्मदाह का प्रयास: आगरा में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर नहीं की कार्रवाई तो युवती ने उठाया यह कदम

Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
सार

कलक्ट्रेट परिसर में स्थित एसएससी दफ्तर के बाहर युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। ये देखकर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर युवती को आत्मदाह करने से रोका।

विज्ञापन
girl attempted self-immolation at agra collectorate
आगरा: युवती को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कलक्ट्रेट में गुरुवार दोपहर को एक युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। उस पर कुछ पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। उन्होंने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे समस्या पूछी। युवती ने बताया कि एक युवक उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस कार्रवाई ना होने से वह आहत थी। इस कारण आत्मदाह करना चाहती थी। एसएसपी ने शाहगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


थाना रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध 10 साल से शाहगंज क्षेत्र के युवक से चल रहे थे। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का वादा किया था। तब से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब उसने शादी से इंकार कर दिया। दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। इस बात की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह तनाव में थी। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को युवती कलक्ट्रेट आई थी। इस दौरान अपने साथ एक थैली में बोतल में मिट्टी का तेल लेकर आई थी। उसने अचानक बोतल निकाल कर मिट्टी का तेल डाल लिया। यह देखकर एसएसपी ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। उसे रोक लिया। इसके बाद एसएसपी के सामने ले गए। एसएसपी मुनिराज जी ने मामले में थाना शाहगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed