{"_id":"5f194d207deb052a99791032","slug":"girl-arrested-by-grp-agra-in-smuggling-of-hemp-from-visakhapatnam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में 20 किलो गांजे की तस्करी, छात्रा सहित तीन गिरफ्तार, दिल्ली के गिरोह से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में 20 किलो गांजे की तस्करी, छात्रा सहित तीन गिरफ्तार, दिल्ली के गिरोह से जुड़े तार
Fri, 24 Jul 2020 01:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विशाखापत्तनम से दिल्ली 20 किलोग्राम गांजा ट्रेन में लेकर जा रही युवती, हाईस्कूल की छात्रा व एक युवक को आगरा कैंट स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के तार दिल्ली में नशे के सौदागर गैंग से जुड़े हुए हैं। आगरा में भी गांजा बेचे जाने की आशंका पर जीआरपी पूछताछ कर रही है। दिल्ली के राहुल ने गांजा मंगवाया था।
विज्ञापन
आगरा कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार चक ने बताया कि शुक्रवार को विशाखापत्तनम नई दिल्ली एक्सप्रेस के एसी कोच में से उतरे एक युवक व दो युवतियां प्लेटफार्म नंबर तीन की सीढ़ियों के नजदीक बैठे थे। शक होने पर जीआरपी के जवान ने उनसे पूछा कि उन्हें कहां जाना है तो उन्होंने बताया कि दिल्ली जाना है, जबकि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन से स्टेशन पर उतरे थे।
विज्ञापन
उनके पास मिले तीन बैगों की तलाशी लेने पर 20 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत तकरीबन दो लाख रुपये है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इमरान अली निवासी दिल्ली, मूल निवासी हुगली बताया, जबकि युवती ने अपना नाम सीमा उर्फ रूबी निवासी बसंत कुंज दक्षिणी दिल्ली और 17 वर्षीय किशोरी भी बसंत कुंज की निवासी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती व युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं और दूसरी बार गांजा लेकर जा रहे थे। आगरा से इन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली जाना था। दिल्ली में यह गांजा राहुल नामक व्यक्ति को देना था। पकड़े गए युवक के पास से राहुल का मोबाइल नंबर मिला है। पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos
जरूरतमंद लड़कियों को बना रहे कैरियर
इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि गांजे की तस्करी में लगे लोग जरूरतमंद लड़कियों को कैरियर बना रहे हैं। लड़कियों पर एक बारगी कोई शक नहीं करता है। इसके पहले पकड़ी गई युवती भी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गांजे की तस्करी में शामिल हुई थी। अब यह दोनों लड़कियां भी पैसे के लालच में गांजे की खेप लाने को तैयार हो गईं।
राहुल कैरियरों को देता है एक चक्कर के दस हजार
पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई युवती ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। दिल्ली का राहुल नामक व्यक्ति साउथ से गांजे की तस्करी करवाता है। इसके लिए वह आने जाने के लिए ट्रेन के एसी कोच का किराया, खाने का खर्च और दस हजार रुपये देता है। इमरान ने उससे कहा था कि पूरे महीने की मेहनत के बाद 10 हजार से बेहतर है कि एक चक्कर में 10 हजार रुपये मिल जाएंगे। इस पर वह अपने पड़ोस की किशोरी को भी ले गई, ताकि उसे भी कुछ पैसा मिल जाए।
राहुल कैरियरों को देता है एक चक्कर के दस हजार
पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई युवती ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। दिल्ली का राहुल नामक व्यक्ति साउथ से गांजे की तस्करी करवाता है। इसके लिए वह आने जाने के लिए ट्रेन के एसी कोच का किराया, खाने का खर्च और दस हजार रुपये देता है। इमरान ने उससे कहा था कि पूरे महीने की मेहनत के बाद 10 हजार से बेहतर है कि एक चक्कर में 10 हजार रुपये मिल जाएंगे। इस पर वह अपने पड़ोस की किशोरी को भी ले गई, ताकि उसे भी कुछ पैसा मिल जाए।