फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl and young man crushed to death by truck in mathura

ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक-युवती की मौत, रेस्टोरेंट से लौट रहे थे दोनों

Mon, 26 Nov 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Nov 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
girl and young man crushed to death by truck in mathura
accident
आगरा-दिल्ली हाईवे पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक-युवती की मौत हो गई। युवक-युवती रिफाइनरी के मैकडोनाल्ड से घर लौट रहे थे। पुलिस की मानें तो दोनों दोस्त थे।
विज्ञापन

 
थाना गोविंदनगर के मंडीरामदास की गली पातीराम निवासी मोहित गोयल (23) पुत्र राजीव गोयल और गली ठठेरान निवासी एकता शर्मा (22) पुत्री प्रमोद कुमार शर्मा एक्टिवा से मैकडोनाल्ड गए थे। लौटते वक्त पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने देखा तो मोहित की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एकता को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां एक घंटे बाद युवती ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हुई है। दोनों दोस्त थे। मृतक के भाई नितिन गोयल ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed