{"_id":"60c990c760204770b3294fcc","slug":"girl-and-boy-dead-body-found-near-rail-line-of-billochpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: रेलवे लाइन पर मिले युवक और युवती के शव, छानबीन में जुटी आगरा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: रेलवे लाइन पर मिले युवक और युवती के शव, छानबीन में जुटी आगरा पुलिस
Wed, 16 Jun 2021 12:27 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:27 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने पर थाना हरीपर्वत और जीआरपी पहुंची लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी
विज्ञापन
बिल्लोचपुरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बिल्लोचपुरा रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह युवक और युवती के शव मिले। क्षेत्र के लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। जीआरपी ने शवों की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शवों को मथुरा जीआरपी ने पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। आशंका है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। उनके शव क्षतविक्षत हो गए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के पास से निकल रहे लोगों ने युवक और युवती की क्षतविक्षत लाश देखीं। यह दिल्ली से आगरा आनी वाली लाइन पर पड़े थे। यह देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर जीआरपी और थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। मगर, मामला जीआरपी का था, इस कारण हरीपर्वत पुलिस लौट गई। बिल्लोचपुरा स्टेशन मथुरा जीआरपी में आता है। इस कारण जीआरपी मथुरा शवों को कब्जे में लेकर चली गई। वहीं मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक, युवती की उम्र तकरीबन 18 साल और युवक की उम्र 25 साल प्रतीत हो रही है। शवों के पास से पहचान का कोई कागजात नहीं मिला। आशंका है कि दोनों ने रेलवे लाइन पर आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
...तो प्रेम संबंध में दी जान
जीआरपी का कहना है कि युवक और युवती की लाश पूरी तरह से क्षतविक्षत हो चुकी थीं। इससे पहचान नहीं हो पा रही थी। अनुमान है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे होंगे। वह कहीं से यहां आए होंगे। इस दौरान ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी होगी।
वाह ताज: ऐतिहासिक स्मारक के 'ताले' खुले, ब्राजील की पर्यटक ने सबसे पहले देखा ताजमहल, जानें टिकट और नियम की व्यवस्था