{"_id":"62a30c36799e0e294d263686","slug":"girl-accuses-lover-of-sexually-harassing-her-on-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: प्यार में मिला धोखा, शादी का वादा, यौन शोषण और फिर सामने आई प्रेमी की हैरान कर देने वाली सच्चाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: प्यार में मिला धोखा, शादी का वादा, यौन शोषण और फिर सामने आई प्रेमी की हैरान कर देने वाली सच्चाई
Fri, 10 Jun 2022 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:47 PM IST
सार
पुलिस के पास पहुंची पीड़िता ने बताया वह गर्भवती हो गई। एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन प्रेमी ने बेटे को मरा बताकर गायब कर दिया और उसे अस्पताल में अकेला छोड़कर भाग गया। इसके बाद वह प्रेमी को तलाशते हुए उसके घर जा पहुंची, जहां से उसे भगा दिया गया।
विज्ञापन
प्यार में धोखा
विस्तार
मैनपुरी में करहल कस्बा निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। बताया कि जब वह प्रेमी के घर रहने के लिए पहुंची तो वहां से धक्के देकर निकाल दिया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने दी पुलिस के तहरीर
युवती ने बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार को तहरीर दी। बताया कि कस्बा निवासी युवक उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करता रहा। 100 रुपये के स्टांप पर लिखकर शादी कर ली। कहा कि हाईकोर्ट जाकर इस पर आदेश करा लेगा। छह माह तक अपने साथ रखा और यौन शोषण किया। जब सामाजिक रूप से शादी करने की बात कही तो आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन
पहले से शादीशुदा निकला प्रेमी
पीड़िता ने बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। 14 अप्रैल 2022 में उसने पुत्र को जन्म दिया। आरोपी ने उसे मरा बताकर गायब कर दिया और उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग गया। उसे तलाशते हुए 29 अप्रैल को जब वह युवक के घर पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। जब प्रेमी को फोन किया तो उसने गाली-गलौज की। घरवालों ने वहां से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन