फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl accuses 95 year old man of misdeed in Agra

UP: गैर समुदाय की लड़की ने 95 साल के बुजुर्ग पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के बेटे पर भी कराई FIR

Tue, 23 Apr 2024 07:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Apr 2024 07:31 PM IST
सार

बुजुर्ग का कहना है कि घटना के समय उनका बेटा चंद्रभान उत्तराखंड में था और इसके साक्ष्य मौजूद हैं। वहीं, प्रताप सिंह पर जिस दिन यह आरोप लगाया गया, वे अपने खेतों में गए थे, जहां नरगिस, उसके भाई और मां बकरियों को चरा रहे थे। 

विज्ञापन
Girl accuses 95 year old man of misdeed in Agra
95 साल के बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में धर्मपरिवर्तन नहीं करने पर मुस्लिम समुदाय की युवती ने गांव के ही युवक और उसके 95 साल के बुजुर्ग पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

बुजुर्ग का कहना है कि घटना के समय उनका बेटा चंद्रभान उत्तराखंड में था और इसके साक्ष्य मौजूद हैं। वहीं, प्रताप सिंह पर जिस दिन यह आरोप लगाया गया, वे अपने खेतों में गए थे, जहां नरगिस, उसके भाई और मां बकरियों को चरा रहे थे। प्रताप सिंह के विरोध करने पर उन्हें मारपीट का शिकार होना पड़ा। घटना के बाद पुलिस मौके पर आकर प्रताप सिंह को थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, पुलिस जांच और सबूतों के आधार पर इस केस को हल करने में जुटी है। पीड़ित बुजुर्ग ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

ज्ञात हो कि हाल ही में आगरा के थाना क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय की महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाने और बात ना मानने के एवज़ में खेत पर क़ब्ज़ा करने के बाद बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पांच नामज़द व लगभग 20 अज्ञात लोगों पर मुक़दमा दर्ज कराया था। मुकदमे में 95 साल के एक बुजुर्ग को भी दुष्कर्म की धारा में नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed