फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl accused of making a relationship by pretending to marry

युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

Tue, 11 May 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Girl accused of making a relationship by pretending to marry
किशनी। रिश्ते के जीजा से फोन पर शुरू हुई बातचीत कुछ ही दिनो में हदें पार कर गई। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने अवैध संबंध बनाए। अब वह शादी से मना कर रहा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि जनपद कन्नौज का रहने वाला एक युवक जो कि रिश्ते में जीजा लगता है। उसने कुछ दिनों पूर्व उसके भाई से उसका फोन नंबर ले लिया था। इसके बाद वह उसे फोन करने लगा। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, इस बीच युवक ने कहा कि वह उससे शादी करेगा। उसे झांसे में लेकर उसके साथ अवैध संबंध कायम कर लिए। अब युवक ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक सेना में नौकरी कर रहा है। अभी वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed