फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Giriraj ji will be seated on Chandrayaan chhappan bhog of 21 thousand kilograms at Govardhan

मथुराः चंद्रयान पर विराजेंगे गिरिराज जी, 21 हजार किलो के छप्पनभोग के होंगे दर्शन

Mon, 09 Sep 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Sep 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Giriraj ji will be seated on Chandrayaan chhappan bhog of 21 thousand kilograms at Govardhan
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करते सेवायत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चंद्रयान-2 की 95 प्रतिशत सफलता को रचने वाले इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला आफजाई और 2020 में आगामी चंद्रयान-3 की सफलता को 12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी को गोवर्धन की गिरि तलहटी में गिरिराज महाराज चंद्रयान पर विराज कर 21 हजार किलो के छप्पनभोग में दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि ब्रज के प्रमुख उत्सवों में शुमार हर अनंत चतुर्दशी पर गोवर्धन में छप्पनभोग के दर्शन होते हैं लेकिन इस बार अभी से 2020 में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सामाजिक संस्था गिरिराज सेवा समिति को इसके लिए प्रेरित किया और इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति देश के 130 करोड़ लोगों की ओर से कृतज्ञता प्रकट करने के लिए चंद्रयान-3 में विराज हो रहे गिरिराज के दर्शन कराने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


बताया कि समिति ने चांदी और सप्त रत्नों से बना चंद्रयान तो तैयार किया ही है सोने के पत्रा से बने राउंड ब्लू गोल्डन रोबर को भी उसी तरह बनाया है जिस प्रकार वो चंद्रयान-3 से अलग होकर दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था ने प्रधानमंत्री के साथ इसरो के अध्यक्ष और चंद्रयान से जुड़े वैज्ञानिकों को परिवार के साथ आने न्यौता भी भेजा है। गिरिराज सेवा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, राजेंद्र सराफ, भगवान दास खंडेलवाल, मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed