{"_id":"66b5b373aa63480fda062df8","slug":"ghat-will-be-built-on-eleven-stairs-on-the-side-of-taj-ada-is-waiting-for-noc-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज के पार्श्व में ग्यारह सीढ़ी पर बनेगा घाट, एडीए को एनओसी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज के पार्श्व में ग्यारह सीढ़ी पर बनेगा घाट, एडीए को एनओसी का इंतजार
Fri, 09 Aug 2024 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:43 AM IST
सार
ताज के पार्श्व में ग्यारह सीढ़ी पर नए घाट का निर्माण किया जाएगा। एडीए इस कार्य को शुरू करने के लिए एनओसी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
ग्यारह सीढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ग्यारह सीढ़ी और एत्माउद्दौला के पास यमुना किनारे पर नए घाट बनाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को अनापत्ति (एनओसी) का इंतजार है। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को एनओसी के लिए आवेदन भेजा है। एनओसी मिलने के बाद एत्माउद्दौला व ग्यारह सीढ़ी घाट पर लाइटिंग, वॉक वे व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
ग्यारह सीढ़ी से ताजमहल का अलग ही नजारा दिखता है। इसे विकसित करने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। लेकिन, योजना धरातल पर परवान नहीं चढ़ पा रही। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने ग्यारह सीढ़ी पार्क को पर्यटकों के लिए आकर्षण स्थल की तरह विकसित करने के निर्देश दिए थे। एडीए ने करीब 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी बनाया था।
एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि एनएमसीजी से एनओसी मिलने के बाद ही घाट निर्माण का काम शुरू होगा। यहां पर्यटकों के बैठने के लिए मंडप व आकर्षक जालीदार अस्थायी आकर्षण विकसित होंगे।
विज्ञापन
अधर में टेंट सिटी का ख्वाब
ग्यारह सीढ़ी पार्क में एडीए ने ग्लेपिंग साइट (टेंट सिटी) बसाने की योजना बनाई थी। वह एक साल से अधर में है। टेंट सिटी के लिए नीरी की टीम ने सर्वे भी किया था। इसे आगरा में पर्यटकों को रोकने के लिए बड़ा प्रयास माना जा रहा था, लेकिन ख्वाब पूरा नहीं हो सका।