फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Getting driving license is more difficult rules have changed

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और भी मुश्किल, नियमों में बदलाव; छोटी सी गलती...टेस्ट में कराएगी फेल

Sun, 04 May 2025 11:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 May 2025 11:06 AM IST
सार

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब और मुश्किल होने जा रहा है। ड्राइविंग टेस्ट की व्यवस्था बदलने जा रही है। ऐसे में आवेदकों को नए ट्रैक पर टेस्ट देना होगा, जहां एक छोटी सी गलती फेल करा सकती है।

विज्ञापन
Getting driving license is more difficult rules have changed
ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बदलाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नया ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने जा रहे है, तो नए टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देने के लिए तैयार रहे। संभागीय परिवहन विभाग में 6 मई से ड्राइविंग टेस्ट की व्यवस्था बदलने जा रही है। अभी तक आरटीओ अधिकारी पुलिस लाइन ग्राउंड में ड्राइविंग टेस्ट लेते थे। अब आवेदकों को प्रत्यायन चालान प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र अरतौनी सिकंदरा पर जाना होगा।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की व्यवस्था पहले से बदल चुकी है। आवेदक को ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। इस वजह से आरटीओ कार्यालय बायोमैट्रिक के लिए आना पड़ता है। अब स्थायी लाइसेंस के टेस्ट में भी बदलाव होने जा रहा है। 
विज्ञापन


 

इसकी वजह जिले में ड्राइविंग टेस्ट केंद्र का खुलना है। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि अभी तक स्थायी लाइसेंस के लिए आरआई की निगरानी में आवेदक का ड्राइविंग टेस्ट पुलिस लाइन ग्राउंड पर लिया जाता था। 6 मई से यह टेस्ट अरतौनी स्थित टेस्टिंग ट्रैक पर होगा। यहां पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में टेस्ट होगा। केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस की प्रक्रिया आगे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed