फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get the rooms and toilets of the One Stop Centre cleaned every day

Agra News: वन स्टॉप सेंटर के कमरों और शौचालय की हर दिन कराएं सफाई

Sun, 19 Oct 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Get the rooms and toilets of the One Stop Centre cleaned every day
कासगंज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सेंटर में मौजूद सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने पीड़िताओं के रहने के कक्ष, शौचालय, पीने के पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को देखा और संतोषजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एएसपी ने केंद्र संचालक और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कमरों और शौचालयों की नियमित सफाई की जाए। स्वच्छ पेयजल और उचित हवा-प्रकाश की व्यवस्था हो। रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में कार्यरत परामर्शदाताओं, सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यशैली की भी समीक्षा की। वन स्टॉप सेंटर में उन पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को अस्थायी रूप से रखा जाता है, जो किसी भी प्रकार की हिंसा या संकट से गुजर रही होती हैं। निरीक्षण के समय सीओ सदर आंचल चौहान, महिला थाना प्रभारी शांति देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed