{"_id":"60ec7cff8ebc3e3358725d52","slug":"get-the-benefits-of-government-schemes-to-the-eligible-mainpuri-news-agr499552812","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाएं
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को तहसील घिरोर में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा सरकार की ओर से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। सरकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाया जाए। अगर किसी पात्र को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह विधिक सेवा प्राधिकरण की भी मदद ले सकता है।
उन्होंने विधिक सेवा योजना 2015 और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में अनाथ बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने योजना का लाभ पाने की प्रक्रिया भी समझाई। एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने कहा शासन कई योजनाएं चलाता है। इनका लाभ पात्रों को मिले इसके लिए सभी कर्मचारी मिलकर गंभीरता से काम करें। देहात में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक करें।
ग्राम प्रधानों से मिलकर लेखपाल ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दें। प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, एमओआईसी डॉक्टर प्रवीन कुमार, तहसीलदार नरेंद्र सिंह यादव, सीडीपीओ मंजूषा सचान, थानाध्यक्ष पहलवान सिंह, धर्मवीर सिंह यादव, पीएलवी अनिल कुमार, शीलेष यादव, लेखपाल रजनी, विनय प्रताप सिंह, राजेश यादव, जगत सिंह, अनुराग यादव, राहुल यादव मौजूद रहे।