फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get ready to invest in property Atal Puram scheme is starting in June

UP: प्रोपर्टी में निवेश के लिए हो जाएं तैयार, जून में शुरू हो रही अटल पुरम योजना; बुकिंग के लिए इतने भूखंड

Wed, 02 Apr 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:43 AM IST
सार

प्रोपर्टी में निवेश की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अटल पुरम योजना जून में शुरू हो रही है। पांच हजार भूखंडों की बुकिंग होगी। राज्य पर्यावरण एजेंसी से स्वीकृति मिल चुकी है। 
 

विज्ञापन
Get ready to invest in property Atal Puram scheme is starting in June
आगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिपआगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई ट - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के ककुआ और भांडई में बन रही नई टाउनशिप अटल पुरम में जून में भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 3 हजार से अधिक भूखंड बिक्री के लिए आगरा विकास प्राधिकरण अगले सप्ताह में यूपी रेरा में प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन कराएगा। मंगलवार को रजिस्ट्रेशन की तैयारियों को लेकर एडीए उपाध्यक्ष ने समीक्षा की।
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे पर 138 हेक्टेयर में प्रस्तावित नई टाउनशिप अटलपुरम में 130 हेक्टेयर जमीन एडीए ने किसानों से चार गुना मुआवजा देकर खरीद ली है। बाकी 8 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने के लिए 10 करोड़ रुपया भी भूमि अध्याप्ति कार्यालय में जमा करा दिया है। मंगलवार को यूपी रेरा में टाउनशिप का रजिस्ट्रेशन कराने और लॉचिंग की तैयारियों में जुटने के निर्देश एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन




 
Trending Videos

इस योजना में करीब 10 हजार आवासीय व व्यावसायिक भूखंड होंगे। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में बुकिंग खरीदारों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है। मार्च के पहले सप्ताह में रेरा में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। तीन चरणों में टाउनशिप का रजिस्ट्रेशन होगा। पहले चरण में अति दुर्बल व मध्यम आय वर्ग, दूसरे चरण में उच्च आय वर्ग और तीसरे चरण में व्यावसायिक संपत्तियों की बुकिंग होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही


 
विज्ञापन

होटल से लेकर स्कूल, अस्पताल तक की सुविधा
 नई टाउनशिप में करीब 10 हजार भूखंड व ग्रुप हाउसिंग यूनिट होंगी। जिनमें आठ हजार यूनिट आवासीय हैं। यहां होटल, अस्पताल, स्कूल से लेकर कन्वेंशन सेंटर व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बड़े भूखंड भी एडीए उपलब्ध कराएगा। मास्टर प्लान 2031 को स्वीकृति मिलने के बाद नई टाउनशिप को जल्द शुरू करने की कवायद में एडीए अधिकारी जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें -  हादसा या साजिश: तीसरे मंजिल से गिरी विवाहिता, मौत से मचा कोहराम...पति पर इसलिए है शक; पुलिस जांच में जुटी

 
विज्ञापन

30 से 35 हजार रुपये होगा भूखंड का भाव
 नई टाउनशिप अटल पुरम में जमीन खरीद पर एडीए ने करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। एक हजार करोड़ रुपये टाउनशिप को विकसित करने पर खर्च होगा। ऐसे में फिलहाल बिक्री के लिए 30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर भाव एडीए ने रखा है। व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed