{"_id":"6593fd269f70b469eb0f8a57","slug":"get-pregnant-women-registered-and-vaccinated-on-time-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10131-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समय से कराएं गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समय से कराएं गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और टीकाकरण
Tue, 02 Jan 2024 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
समय से कराएं गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और टीकाकरण
- सीएमओ ने सीएचसी बरनाहल पर साप्ताहिक बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल पर साप्ताहिक बैठक में भाग लिया। सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक सत्र पर सभी जरूरी सामान मौजूद होना चाहिए। गर्भवती महिला का पंजीकरण समय से करके महिला को फोलिक एसिड की टेबलेट जरूर उपलब्ध कराई जाए।
सीएमओ ने आशा और एएनएम को निर्देश दिए कि सत्र स्थल प्राथमिकता से आंगनबाड़ी केंद्र प्राइमरी पाठशाला या पंचायत घर पर ही लगने चाहिए। इसकी सूचना एक दिन पूर्व आशा के माध्यम से सभी लाभार्थियों को होनी चाहिए। बुधवार शनिवार के अलावा आयुष्मान गोल्डन कार्ड आभा आईडी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों के फॉर्म भरने के भी निर्देश दिए। लेखा विभाग के ऑपरेटर कुलदीप सिंह को चेतावनी दी की हर हाल में अपनी कार्यशैली सुधारे और आवश्यक कार्य दो दिन के अंदर पूरा करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
एसएमओ डॉक्टर बीपी सिंह ने माइक्रो प्लान को सुधारने और महीने के प्रथम शुक्रवार को ईंट भट्ठे पर टीकाकरण करने के सुझाव दिए। डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय ने जच्चा बच्चा सुरक्षा कार्ड पूरा भरने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. रवि दीप शाक्य, रविंद्र सिंह गौर, संदीप दुबे उपस्थित थे।