{"_id":"60b8a0f88ebc3e8662127ea5","slug":"get-physiotherapy-after-infection-of-corona-doctor-s-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की सलाह: कोरोना से संक्रमण के बाद मांसपेशियों में दर्द की शिकायत पर कराएं फिजियोथेरिपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की सलाह: कोरोना से संक्रमण के बाद मांसपेशियों में दर्द की शिकायत पर कराएं फिजियोथेरिपी
Thu, 03 Jun 2021 02:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:59 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद रोजाना 30 से 40 लोग फोन कर ऐसी परेशानी बता रहे हैं।
विज्ञापन
पैर का दर्द
- फोटो : getty images
विस्तार
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लोगों को पैरों में सूजन, जोड़-मांसपेशियों में दर्द और चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। चिकित्सक और फिजियोथेरेपिस्टों के पास ऐसे मरीज परामर्श ले रहे हैं। वह ऐसे लोगों को फिजियोथेरिपी कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि संक्रमित होने पर मरीज अस्पताल या फिर होम आइसोलेशन में एक कमरे तक ही सीमित रहे। कमजोरी और वजन भी कम हुआ है। ऐसे में लंबे समय से घरों में रहने से इनको रीढ़ की हड्डी में जकड़न, कमर-पीठ दर्द और जोड़ों में सूजन की भी परेशानी हो रही है। इनको व्यायाम करने और फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी जा रही हैं।
विज्ञापन
हर रोज 30 से 40 फोन आ रहे: डॉ. अतुल
एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद रोजाना 30 से 40 लोग फोन कर ऐसी परेशानी बता रहे हैं। इनको शरीर की हल्के हाथों से मालिश करने की सलाह के साथ व्यायाम भी बता रहे हैं। दो से तीन महीने तक यह परेशानी रहेगी।
विज्ञापन
यह करें लोग:
- तकिए पर पैर रखकर 20 से 30 बार दबाएं।
- हाथ-पैरों के जोड़ों को 25 से 30 बार घुमाएं।
- बैठने के एक-डेढ़ घंटे बाद कमरे में टहलें।
- बिस्तर से उठने के बाद एकदम नहीं चलें।
- कुर्सी पर बैठकर पैरों को 30 से 40 बार ऊपर-नीचे करें।
- उल्टा लेटकर सीने को 20 से 30 बार ऊपर उठाएं।
मुगल बादशाह बाबर ने बनाया था बाग, अब चारबाग शैली के पहले बगीचे में पाथवे-नहरों के बदले जाएंगे पत्थर