{"_id":"67338f55399f76b054041a7b","slug":"get-a-high-level-investigation-done-in-ghaziabad-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-127038-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गाजियाबाद प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गाजियाबाद प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराएं
Tue, 12 Nov 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते वकील।
- फोटो : कलेक्ट्रेट पर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते वकील।
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को दिया है। ज्ञापन में मांग की है कि गाजियाबाद प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। घायल वकीलों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए।
मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि गाजियाबाद के जिला जज के आदेश पर पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज में कई वकील घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में वकील आंदोलन कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की है कि गाजियाबाद प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। घायल वकीलों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
गाजियाबाद के जिला जज का तबादला किया जाए। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। वकीलों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराया जाए। इस मौके पर सर्वेंद्र सिंह यादव, अशोक बाबू यादव, सुल्तान सिंह यादव, संजीव यादव, कौशलेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह यादव, प्रियांश बाबू मौजूद रहे।