{"_id":"5cebd2a7bdec22070352c02b","slug":"germans-friedrich-irina-bruning-sudevi-dasi-visa-duration-extend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बढ़ गई वीजा की अवधि, अब ब्रज में गोसेवा करती रहेंगी जर्मनी की 'सुदेवी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ गई वीजा की अवधि, अब ब्रज में गोसेवा करती रहेंगी जर्मनी की 'सुदेवी'
Wed, 29 May 2019 10:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
गोवंश के साथ सुदेवी दासी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड में गोसेवा को समर्पित जर्मन की फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी दासी के वीजा का मामला सुलझ गया है। विदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय ने पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना के वीजा की अवधि बढ़ा दी है।
पिछले 38 साल से ब्रजभूमि में गोसेवा कर रही जर्मन की फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी दासी के वीजा की अवधि 25 मई को खत्म हो चुकी थी। विदेश मंत्रालय के स्तर से इसमें इजाफा न किए जाने के बाद यह मामला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक पहुंचा था।
उन्होंने तत्काल रिपोर्ट तलब की और फिर विदेश मंत्रालय ने सोमवार को वीजा की अवधि बढ़ाते हुए इसकी सूचना भी इरिना को दे दी। मोदी सरकार ने पिछले साल ही जर्मन निवासी फ्रेडरिक इरिना ब्रेनिंग को गो-सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया था। वीजा की अवधि न बढ़ने पर निराश इरिना ने पद्मश्री को लौटाने की बात तक कह दी थी।

61 वर्षीय फ्रेडरिक इरिना राधाकुंड में सुरभि गौशाला का संचालन कर रही हैं, जहां करीब दो हजार से अधिक गायों का पालन किया जाता है। विदेश मंत्रालय ने फिलहाल पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना के वीजा की अवधि एक साल के लिए बढ़ाई है। इस सूचना के बाद इरिना ने सरकार और विदेश मंत्री का आभार जताया है।