फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   German women get emotional on sushma swaraj death

सुषमा स्वराज के निधन से विदेशी भी रोए, जर्मनी की 'सुदेवी दासी' हुईं भावुक

Wed, 07 Aug 2019 02:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
German women get emotional on sushma swaraj death
सुषमा स्वराज (तस्वीर-PTI), पद्मश्री सुदेवी दासी (दायें)
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से देशभर में शोक की लहर है। देशवासी ही नहीं विदेशी भी उनकी याद में भावुक हो रहे हैं। मथुरा के राधाकुंड में रह रहीं पद्मश्री सुदेवी दासी को जैसे ही पूर्व विदेश मंत्री के निधन की जानकारी मिली वो भावुक हो गईं। 
विज्ञापन


सुदेवी दासी जर्मनी की रहने वाली हैं। उनका वास्तविक नाम फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग है। पिछले तीन दशक से वो राधाकुंड में रहकर बेसहारा गोवंश की सेवा कर रही हैं। उनकी गोसेवा के लिए इस वर्ष केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


हाल ही में सुदेवी दासी के वीजा की अवधि समाप्त होने वाली थी। आवेदन करने के बावजूद वीजा अवधि नहीं बढ़ाई गई थी। इस पर सुदेवी ने पद्मश्री लौटाने की बात कही थी। मामला सुषमा के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत उनका वीजा बढ़वाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात जब सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुदेवी दासी को मिली तो वो अपने आंसू रोक नहीं पाई। भावुक होते हुए सुदेवी दासी ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से वो स्तब्ध हैं। यकीन नहीं हो रहा कि सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed