फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   German Shoe Company Open Branch In Agra

आगरा में जर्मन कंपनी ने दो फुटवियर इकाइयों का किया शुभारंभ, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 06 Nov 2020 01:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Nov 2020 01:30 PM IST
सार

  • 25 लाख जोड़ी जूतों का वार्षिक उत्पादन करेगी इकाई
  • भविष्य में 10 हजार को रोजगार

विज्ञापन
German Shoe Company Open Branch In Agra
उद्घाटन के मौके पर मौजूद एसएसपी और डीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में सरकार के निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रयासों का बड़ा असर सामने आया है। जर्मनी की वॉन वेलेक्स कंपनी ने आगरा में दो फुटवियर इकाइयों का शुभारंभ करने में सफलता हासिल की है। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से इन इकाइयों का उद्घाटन किया। इससे 2000 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


इकाइयों की स्थापना एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क आगरा में इआट्रिक इंडस्ट्रीज ग्रुप के साथ साझेदारी में की गई हैं। इन दोनों इकाइयों में 2,000 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं और 25 लाख जोड़ी जूतों की वार्षिक उत्पादन क्षमता है। यहां बताया गया कि वॉन वेलेक्स प्रदेश में विभिन्न चरणों में तीन परियोजनाएं शुरू करेगी। इन पर लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा और भविष्य में लगभग 10,000 लोगों को  रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं में कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के 50 लाख जोड़ी जूतों के वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य है। इकाइयों के संचालन के शुभारंभ की घोषणा मेट्रो शूज लिमिटेड के अध्यक्ष रफीक ए. मलिक, डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने की। चेयरमैन राजकुमार जैन ने आभार जताया। संचालन संदेश जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर व मथुरा में नई इकाइयां लगाएगी कंपनी: आशीष

ईआट्रिक इंडस्ट्रीज के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि इस मौजूदा परियोजना में जर्मन प्रौद्योगिकी और यूपी के जन सांख्यिकीय लाभांश के तालमेल का एक अनुपम उदाहरण है। परियोजना के अधीन प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान, विकास, विपणन और उत्पादन ईआट्रिक इंडस्ट्रीज के सहयोग से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वॉन वेलेक्स द्वारा 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जेवर (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में दिसंबर 2020 तक एक नई उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना है। इसी तरह कोसी-कोटवान मथुरा में 7.5 एकड़ में एक और विनिर्माण इकाई प्रस्तावित है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed