फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Genie of fraud came out, 200 teachers on radar

Agra News: फर्जीवाड़े का जिन्न आया बाहर, 200 शिक्षक रडार पर

Wed, 13 Dec 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Genie of fraud came out, 200 teachers on radar
कासगंज। जिले में शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का जिन्न एक बार फिर से बाहर निकल आया है। जनपद के 200 शिक्षक विभाग के रडार पर आ गए है। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2011 से वर्ष 2013 तक नियुक्ति पाने वाले इन शिक्षकों के आवश्यक प्रपत्र मांगे हैं। इसके बाद शिक्षकों में खलबली मची हुई है।प्रदेश के अन्य जनपदों में शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार एक बार फिर से सख्त हो गई है। सरकार से एक बार फिर से शिक्षक भर्ती की जांच शुरू कराई गई है। इसमें जिले के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। शासन से ऐसे 200 शिक्षकों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी गई। इन शिक्षकों के नियुक्ति प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। इन शिक्षकों ने अपने प्रमाणपत्र जमा करने शुरू कर दिए हैं। अब तक 100 शिक्षकों ने अपने प्रमाणपत्र जमा भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed