फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   geeta could not come to see the taj

ताज देखने नहीं आ सकीं गीता

Fri, 30 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 30 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
geeta could not come to see the taj
इंतजार ही रहा। पाकिस्तान से 15 साल बाद भारत लौटी गीता गुरुवार को ताजमहल देखने नहीं आ सकीं। पाकिस्तान में देखभाल करने वाले ईधी फाउंडेशन के तीन सदस्य गीता के बिना ही सुबह 11 बजे ताजमहल आए। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आए इन सदस्यों ने ताज का दीदार किया। उन्होंने बताया कि गीता की केयर टेकर बिल्किस बानो की तबियत खराब हो गई, इस कारण वह भी न आ सकीं।
विज्ञापन

ईधी फाउंडेशन की रिजवाना, मो. शाद व एक अन्य सदस्य के साथ आईं, लेकिन उनके साथ गीता नहीं थी। इंदौर में रह रही गीता को अपनी केयर टेकर रही बिल्किस बानो के साथ आना था।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान वही मूक-बधिर गीता की हर जरूरत पर मदद करती हैं। रिजवाना ने कहा कि ताजमहल देखने का उनका सपना पूरा हुआ। ताज आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
राजनीतिक सवालों पर चुप्पी साधे रही रिजवाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक करोड़ रुपये दान के एलान पर कहा कि वह ‘डोनेट’ कर दिया गया। हालांकि  इससे पहले खबर आई कि फाउंडेशन ने डोनेशन लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवाना ने बताया कि एक करोड़ रुपये ‘डोनेट’ कर दिए गए हैं। यह रकम किसे दी गई, इसका जबाव ईधी सदस्यों ने नहीं दिया।
सीआईएसएफ ने मीडिया को बात करने से रोका
ताजमहल में यदि केंद्रीय मंत्री आ जाएं तो नियम बदल जाते हैं। तब न एएसआई एक्ट याद आता है और न दूसरे नियम। ईधी फाउंडेशन के सदस्यों के आने पर में से एक रिजवाना से जब मीडियाकर्मियों ने बातचीत कर ही रहे थे कि सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें रोक दिया। कहा, ताजमहल के अंदर ऐसे इंटरव्यू पर रोक है। पूछने पर बताया कि रोक एएसआई ने लगाई है। लिखित आदेश हालांकि नहीं दिखा सके। चंद दिन पहले ही केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद, केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ताजमहल के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रानिक मीडिया को इंटरव्यू दे चुके हैं। तब उन्हें रोकने कोई नहीं आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed