फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GD Goenka to provide trained para medical staff to hospitals

आज से कॉलेजों को बांटी जाएंगी डिग्र्रियां

Wed, 27 Oct 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
GD Goenka to provide trained para medical staff to hospitals
आगरा। राज्यपाल के निर्देश पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिग्री वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण में शैक्षणिक सत्र 2018-19 की डिग्रियां कॉलेजों को बांटी जाएंगी। छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेजों से अपनी डिग्री निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। डिग्री वितरण अभियान के पहले चरण की शुरूआत 27 अक्तूबर से होगी। विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस से तीन नवंबर तक डिग्रियां कॉलेजों को दी जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि कॉलेजों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह डिग्री के लिए छात्र-छात्राओं से कोई फीस नहीं लेंगे। सत्र 2018-19 के बाद सत्र 2017-18 व 2016-17 की डिग्रियां कॉलेजों को वितरित की जाएंगी। ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए एक-एक सत्र की डिग्री कॉलेजों को दी जा रही है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों और निदेशकों को पत्र भेजकर जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक कॉलेज के प्राचार्य की ओर से अधिकृत शिक्षक व कर्मचारी को डिग्री दी जाएगी। इसके लिए संबंधित को अथॉरिटी लेटर, आधार कार्ड व अन्य पहचानपत्र उपलब्ध कराना होगा। अधिकृत पत्र प्रति भी विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी dbraudegree2021@gmail.com पर उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलसेर कैंपस में वर्ष 2015 के बाद की सात लाख से अधिक डिग्रियां प्रिंट रखी हैं। राज्य विश्वविद्यालय में लंबित डिग्रियां छात्र-छात्राओं को निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए 30 सितंबर को राजभवन से पत्र जारी किया गया था। इसके लिए राज्यपाल की ओर से अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति बनाई है। प्रो. आलोक कुमार राय भी इस समिति के सदस्य हैं।
तारीख संबंधित जिले के सभी कॉलेज
27 अक्तूबर - आगरा
28 अक्तूबर - अलीगढ़
29 अक्तूबर - मथुरा
30 अक्तूबर - फिरोजाबाद
01 नवंबर - हाथरस व कासगंज
02 नवंबर - एटा
03 नवंबर - मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed