फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GD Goenka Cricket Academy won the Under-12 tournament

Agra News: जीडी गोयनका क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-12 टूर्नामेंट

Sun, 25 Jan 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
GD Goenka Cricket Academy won the Under-12 tournament
क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर इरशाद खान मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें जीडी गोयनका क्रिकेट अकादमी ने विजय हासिल की। टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हार्दिक शर्मा को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी जीडी गोयनका क्रिकेट अकादमी ने की। टीम ने 43.5 ओवर में 10 विकेट पर 216 रन बनाए। हार्दिक शर्मा ने 55, पार्थ भारद्वाज ने 50 और लक्की इंदौलिया ने 44 रन बनाए। देवांश यादव व दीपक बघेल ने 3-3, वंश प्रताप व राहुल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी एसबीएस क्रिकेट अकादमी की टीम 35.5 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राहुल ने 27 व देवांश यादव ने 21 रन बनाए। कबीर शर्मा ने 3, धनंजय सिंह, पार्थ भारद्वाज व निष्ठा शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अचिंत्य गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पार्थ भारद्वाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दीपक बघेल व सर्वश्रेष्ठ फील्डर अजीम खान चुने गए। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी फिरोज खान व द्रवित शर्मा ने प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। अंपायर प्रशांत सिकरवार व आदर्श ठाकुर रहे। इस दौरान सतीश कुमार, पुष्पेंद्र बघेल, मुकेश शर्मा, संतोष शर्मा, हरीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed