फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gayatri Public School defeated DPS in the final.

Agra News: फाइनल में गायत्री पब्लिक स्कूल ने डीपीएस को दी शिकस्त

Fri, 05 Dec 2025 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Public School defeated DPS in the final.
सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग
आगरा। द्वितीय स्व. सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को सेंट जोंस काॅलेज मैदान में फाइनल मुकाबला रोमांच भरा रहा। पिछले साल की उपविजेता गायत्री पब्लिक स्कूल ने इस बार दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को करारी शिकस्त देकर चैंपियन ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर और अर्जुन अवार्डी पूनम यादव ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्राॅफी के अलावा नकद पुरस्कार से नवाजा। विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में टाॅस जीतकर डीपीएस ने पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 20 ओवर में 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। राघव तलवार ने 36, ईशान सिंह ने 26 रनों का योगदान दिया। डीपीएस के अतिभव ने 4 और अमन यादव ने 3 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गायत्री पब्लिक स्कूल की टीम ने 10.5 ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया। शुभम शर्मा ने 15 गेंदों में 6 चौके की मदद से 34 रन बनाए। दिव्यांश चौधरी ने 17 गेंदों में नाबाद 31 और अरिदमन रजावत ने 14 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरक ने 2, गौतम जेठवानी और ध्रुव ने 1-1 विकेट लिए। जीत का चौका लगते ही गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं खुशी से मैदान में उतर आए और जीत का जश्न मनाया।फाइनल मैच की मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व सदस्य और अर्जुन अवार्डी पूनम यादव पूरे मैच के दौरान उपस्थित रहीं। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष सुनील जोशन और उपाध्यक्ष रूबी सहगल सहित अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सेंट जोंस काॅलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह, अतिथियों में आरके पांडे, रामानंद चौहान, अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।
संचालन मून टीवी के डायरेक्टर राहुल पालीवाल ने किया। इस मौके पर प्रद्युमन चतुर्वेदी, अनिकेत शर्मा, क्रिकेटर सर्वेश भटनागर, सुमित विभव, समीर गुप्ता, मून टीवी निदेशक राजीव दीक्षित, मनीष तिवारी, पूर्व क्रिकेटर पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एसके सिंह, साधना गुप्ता, शारदा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-----

कड़ी मेहनत से पाया मुकाम
अर्जुन अवार्डी पूनम यादव ने कहा कि बचपन से मेरा सपना देश के लिए खेलने का था जो कड़ी मेहनत और लगन से पूरा हुआ। मेहनत के बूते हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने एकलव्य स्टेडियम से खेलना शुरू किया। ताने सुनने को मिले लेकिन खेलना नहीं छोड़ा और पूरी मेहनत से भारतीय टीम में जगह बनाई।



ये रहे बेस्ट खिलाड़ी
फाइनल का मैन ऑफ द मैच गायत्री पब्लिक स्कूल के अतिभव को। टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज का खिताब डीपीएस के हर्षिव को, बेस्ट गेंदबाज डीपीएस के अतिभव को चुना गया। बेस्ट विकेटकीपर सुमीत राहुल पब्लिक स्कूल के अंश गुप्ता और बेस्ट क्षेत्ररक्षण का खिताब जीपीएस के शुभम शर्मा को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से डीपीएस के गौतम जेठवानी को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed