फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gayatri Public School becomes champion in all competition In gymnastics

जिमनास्टिक में गायत्री पब्लिक स्कूल सभी वर्गों में चैंपियन बना

Wed, 28 Nov 2018 03:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 28 Nov 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Public School becomes champion in all competition In gymnastics
14वें मून स्कूल ओलंपिक के सातवें दिन विभिन्न खेलों में सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेले गए। जिमनास्टिक बालक वर्ग अंडर-14 और अंडर-18 में गायत्री पब्लिक स्कूल विजेता बना। 
विज्ञापन


अंडर-14 में सेंट क्लेयर्स स्कूल और अंडर-18 में सीएफ एंड्रूज स्कूल उप विजेता रहे। बालिका वर्ग अंडर-14 और अंडर-18 में भी गायत्री पब्लिक स्कूल ने प्रतियोगिता जीती। बालिकाओं के इन दोनों वर्गों में पंचशील इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। 
विज्ञापन



शूटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंडर-14 में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर और अंडर-18 में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल विजेता रहा। सेंट एंड्रूज ने होली एंजल पब्लिक स्कूल और सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल ने पुलिस मॉर्डन स्कूल को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग मे अंडर-14 में जीडी गोयंका विजेता और सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज उप विजेता रहा। अंडर-18 में सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज ने सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। फुटबॉल में आरबी पब्लिक स्कूल ने चैंपियनशिप जीती। 

Gayatri Public School becomes champion in all competition In gymnastics
प्रतियोगिता में सेंट क्लेयर्स स्कूल उप विजेता रहा। हैंडबॉल बालिका अंडर-18 में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल उप विजेता रहा। बालक अंडर-18 में केवी-1 विजेता और सीएफ एंड्रूज स्कूल उप विजेता बना। 

शतरंज बालक वर्ग अंडर-14 में डीपीएस ने कर्नल ब्राइटलैंड, अंडर-18 में सेंट सीएफ एंड्रूज ने कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, बालिका अंडर-14 में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने ग्लोबल आगरा कॉन्वेंट और अंडर-18 में डीपीएस ने कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को हराकर विजेता बने। 

बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में अंडर-14 में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल ने गायत्री पब्लिक स्कूल, अंडर-18 में सेंट एंड्रूज स्कूल ने सेंट एंथनी स्कूल, बालक वर्ग में अंडर-14 में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज और अंडर-18 में जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने द इंटरनेशनल स्कूल को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। 
 

Gayatri Public School becomes champion in all competition In gymnastics
रस्साकसी प्रतियोगिता में जोर-आजमाइश करते हुए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बास्केटबॉल में बालिका वर्ग में अंडर-14 में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल ने गायत्री पब्लिक स्कूल और अंडर-18 में कैंट इंटर कॉलेज ने सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल को हराकर चैंपियनशिप जीती। 

रस्साकसी में बालिका अंडर-18 में फाइनल मुकाबला नेमी चंद एकेडमी और सेंट एंड्रूज स्कूल, कमला नगर के मध्य खेला जाएगा। बालक वर्ग में अंडर-18 में शातिदेवी विद्या मंदिर और सेंट सीएफ एंड्रूज के मध्य होगा। विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि प्रांजल शर्मा, हर्ष भास्कर, मुरारीलाल गोयल, सुमन गोयल, मनमोहन चावला, राहुल राज, केशव अग्रवाल ने मेड्ल्स पहनाए।   

स्केटिंग में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल विजेता
स्केटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंडर-14 और अंडर-18 में शिवालिक कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल विजेता रहा। बालिका वर्ग अंडर-14 में भी शिवालिक कैंब्रिेज कॉन्वेंट स्कूल ने कब्जा किया। बालक वर्ग में अंडर-14 में बलूनी पब्लिक स्कूल, अंडर-18 में सेंट एंड्रूज स्कूल और बालिका वर्ग अंडर-14 में सेंट क्लेयर्स स्कूल उप विजेता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed