फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gayatri family is trying to involve women

Agra News: गायत्री परिवार महिलाओं की सहभागिता का कर रहा प्रयास

Fri, 15 Nov 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gayatri family is trying to involve women
भोगांव में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में दीप जलातीं महिला भक्त। - फोटो : भोगांव में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में दीप जलातीं महिला भक्त।
भोगांव। गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के संयोजन में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्धन महायज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम का दीप महायज्ञ एवं दीक्षा कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन टोली नायक हरिद्वार के डॉ. अशोक ढोके, गोपाल मालवीय ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सशक्त होकर देश की रक्षा करने के साथ-साथ राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। परंतु अभी भी ग्रामीण अंचलों में रुढि़वादिता के चलते महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए गायत्री परिवार घर घर जाकर महिलाओं को समाज में उनकी सहभागिता दिलाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला दिवस समाज के विकास में सहायक होती है। गुरु के बिना मोक्ष नहीं मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति को गुरु धारण कर दीक्षा अवश्य लेनी चाहिए। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को दीक्षा दी गई। शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं यज्ञ में सपरिवार आहुतियां दी। कार्यक्रम संयोजक सीमा सिंह, चेयरमैन नेहा तिवारी, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉक्टर राजीव वर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा, अवधेश यादव, राजकुमार योगी, दीपांशु वर्मा, चंचल देवी, मिथिलेश मिश्रा, विनायक वर्मा, प्रेमचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed