फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gave warning by putting status then student stopped near police post gun pointed

दुस्साहस: व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर दी चेतावनी, फिर  पुलिस चौकी के पास रोका छात्र; कनपटी पर तान दिया तमंचा

Sat, 03 Jun 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

छात्र को रंगबाजों ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर चेतावनी दी। इसके बाद उसे बीच रास्ते में पुलिस चौकी के पास रोक लिया और  कनपटी पर तमंचा तान दिया। इससे वह घबरा गया। 
 

विज्ञापन
Gave warning by putting status then student stopped near police post gun pointed
तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नुनिहाई (एत्माद्दौला) में रंगबाज युवकों ने एक छात्र को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि उन्होंंने पहले व्हाट्स एप स्टेटस पर तमंचे का फोटो लगाकर धमकाया था। बाद में छात्र को पुलिस चौकी के पास रास्ते में रोक कर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। छात्र ने चौकी में घुसकर खुद को बचाया। मामले में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये  है मामला 

नुनिहाई स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास के रहने वाले आदित्य सिसौदिया ने 12वीं की परीक्षा पास की है। उनके घर के बाहर मार्केट है। इसमें एक दुकान है। आदित्य ने बताया कि दुकान पर सीता नगर के चार युवक रोजाना आते। वह आए दिन धमकी देते हैं। उसने उन्हें दुकान पर आने के लिए मना किया था। इस पर वह रंजिश मान रहे हैं। पिछले दिनों एक युवक ने अपने व्हाट्स एप स्टेट्स पर तमंचे के साथ फोटो लगाया था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर कारतूस के फोटो और फेसबुक पर पोस्ट कर देख लेने की धमकी दी थी। मगर, उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  नशा मुक्ति केंद्र नहीं 'नर्क': युवक की मौत के बाद सामने आया खौफनाक सच, किसी से मिलने पर पाबंदी; होती थी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

 कनपटी पर रख दिया तमंचा 

बृहस्पतिवार को वह से बाइक पर लौट रहा था। तभी आरोपी दो बाइक पर आए। उसे रोक लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। कनपटी पर तमंचा लगा दिया। आदित्य घबरा गया। उसने बाइक दौड़ा दी। इसके बाद नुनिहाई चौकी में पहुंच गया। यह देखकर आरोपी भाग निकले। सूचना पर आदित्य के परिजन आ गए। उसकी दादी आशा देवी ने थाना में तहरीर दी है। थाना एत्माददौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  सेफ सिटी: आगरा में खूब दबाए गए पैनिक बटन, पर मुसीबत में नहीं; ये था महज मजाक

 

घर में कैद हुआ पीड़ित

आशा देवी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वह आए दिन गुंडागर्दी करते हैं। फायरिंग भी कर चुके हैं। एक मामले में पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज की थी। मगर, कुछ नहीं हुआ। इससे उनके हौसले बुलंद हैं। धमकी से आदित्य डरा हुआ है। वह घर से बाहर नहीं निकल रहा है।

ये भी पढ़ें -  रोकी गोद भराई की रस्म: पुजारी को दक्षिणा में नहीं दिए 101 रुपये, नवदंपती को मंदिर से निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed