महिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक लालधर यादव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्घि पर रोष प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।
महिला शाखा जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। महंगाई पर रोक लगाने के तो कोई प्रयास सरकार नहीं कर रही। बल्कि सरकार रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्घि कर रही है। ढाई माह में ही 175 रुपये की वृद्घि हो चुकी है। आज 795 रुपये का सिलिंडर हो चुका है। सब्सिडी भी नाम मात्र की मिल रही है। इस दौरान मीनाक्षी गौड, कुसुम दिवाकर, अफसाना बेगम, वहीन बानो, नरगिस बानो, मस्ताब, रजिया, सायरा बेगम, हुमा, अन्नो, मीरा राजपूत, शबाना, बील्कीस, नसरीन, इसरत, शाकरा, नाजिस, सेनाज, जैनब आदि मौजूद रही।

कासगंज में न्यायिक तहसीलदार को ज्ञापन सौंपती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- फोटो : KASGANJ