{"_id":"5e08e4408ebc3e87f846e16e","slug":"gauvansh-hit-by-guwahati-bikaner-express-near-tundla-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर रेलखंड पर गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, राजधानी सहित कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर रेलखंड पर गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, राजधानी सहित कई ट्रेनें प्रभावित
Mon, 30 Dec 2019 12:38 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार शाम को कानपुर रेलखंड पर गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस से गोवंश टकरा गया। ट्रेन से टकराकर उसका शव डाउन रेलट्रैक पर जा गिरा। इसके चलते अप एवं डाउन रेलट्रैक बाधित हो गया।
रेल ट्रैक से मृत जानवर को हटाने एवं इंजन में आई खराबी को दूर करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब पौन घंटे खड़ी रही। इससे राजधानी सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
गुवाहाटी से चलकर बीकानेर जा रही 15632 गोहाटी- बीकानेर एक्सप्रेस कानपुर रेलखंड के शिकोहाबाद-मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के मध्य खंभा संख्या 1218/ 9/11 के बीच पहुंची। तभी अचानक खेतों से निकलकर गोवंश रेल ट्रैक पर आ गया।

दोनों ट्रैक रहे बाधित
ट्रेन के इंजन से टकराने से गोवंश के चिथड़े उड़ गए। मृत गोवंश ट्रेन से टकराकर अप रेल ट्रैक से डाउन लाइन पर जाकर गिरा। इसके साथ ही इंजन का काऊ कैचर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते ट्रेन खड़ी हो गई। अप एवं डाउन रेल ट्रैक दोनों ही बाधित हो गए।
चालक ने तत्काल ही घटना की जानकारी से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दोनों ही रेल ट्रैक पर पीछे आ जा रही ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रुकवा दिया।
इसके साथ ही रेल ट्रैक पर पड़े गोवंश के शव को हटवाने एवं रेल इंजन सही करने के निर्देश दिए। रात करीब 9.15 बजे करीब दोनों रेल ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर किया गया।
इस दौरान सीमांचल एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, कानपुर पैसेंजर, एवं दो मालगाड़ियां प्रभावित रहीं। साथ ही डाउन ट्रैक पर पीछे आ रही नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, आगरा-इटावा पैसेंजर एवं आम्रपाली एक्सप्रेस एवं अन्य मालगाड़ियां सहीत एक दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित रही।