फिरोजाबाद में ट्रेन से कटकर पांच गोवंश की मौत, राजधानी के इंजन में फंसा सांड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर सोमवार सुबह राजधानी समेत अन्य गाड़ियों की चपेट में आने से पांच गोवंश कट गए। भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी के इंजन में एक सांड़ फंस गया।
इससे राजधानी के इंजन का काउ गार्ड टूट गया। राजधानी करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद चालक ने उसे मक्खनपुर पर लूपलाइन पर रोक लिया। यहां से राजधानी को मालगाड़ी का इंजन लगाकर नई दिल्ली रवाना कर दिया।
सुबह साढ़े पांच बजे भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली 22811 राजधानी जब अपनी रफ्तार से शिकोहाबाद की तरफ आ रही थी, तभी माधौगंज क्रासिंग से पहले डाउन लाइन पर मालगाड़ी से एक सांड़ टकराकर अप लाइन पर गिर पड़ा।
स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही राजधानी
सहायक स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि राजधानी के इंजन में सांड़ के फंस जाने से राजधानी स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही। इंजन से सांड़ को निकालने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया। लेकिन शिकोहाबाद से निकलते ही राजधानी के इंजन में खराबी आ गई और चालक ने ट्रेन को मक्खनपुर लूप लाइन पर खड़ा कर लिया।
रेलवे सूत्रों के अनुसार यहां राजधानी करीब ढाई घंटे खड़ी रही। इससे राजधानी के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन ने राजधानी में मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया।
राजधानी के अलावा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और मालगाड़ी से अलग-अलग गोवंश कट गए। सूचना पर पहुंचे रेल विभाग के कर्मचारी और गौरक्षादल के जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत और स्थानीय निवासी केवी यादव ने सभी गोवंश को दफन कराया।
ट्रैक पर कैसे पहुंचा गोवंश
अगर रेल प्रशासन की यही लापरवाही चलती रही तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि गोवंश को किसानों ने खेतों से निकालकर भगाया तो वो रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।