{"_id":"6aee416a5d1fc62a68046ace","slug":"gaurav-completed-the-grueling-iron-man-challenge-agra-news-c-25-agr1067-1206810-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गौरव ने पूरा किया आयरन मैन का कठिन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गौरव ने पूरा किया आयरन मैन का कठिन मुकाबला
Sat, 07 Nov 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
गौरव यादव
आगरा। जिले के गौरव यादव ने 48 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक नवंबर को गोवा में आयोजित आयरन मैन 70.3 प्रतियोगिता पूरी कर आगरा का गौरव बढ़ाया। उन्होंने आठ घंटे 19 मिनट 42 सेकंड में आयरन मैन फिनिशर का खिताब हासिल किया।
दुनिया की कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में शामिल इस मुकाबले में प्रतिभागियों को 1.9 किलोमीटर समुद्र में तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ लगानी होती है। कुल 113 किलोमीटर की इस चुनौती में भारत सहित 30 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्रालय के अधीन 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में राजपत्रित अधिकारी के पद पर कार्यरत गौरव यादव आगरा के रॉयट रनिंग ग्रुप और आगरा साइकिलिस्ट के सदस्य भी हैं।
वह इससे पहले 100 किलोमीटर की बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन सहित कई लंबी दूरी की दौड़ और साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुकाबला पूरा करना शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी उम्र में सपनों को साकार किया जा सकता है।