फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gatiman hit in third day

सबसे तेज ट्रेन तीसरे दिन सुपर हिट

Fri, 08 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
gatiman hit in third day
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ में सफर करने की चाहत रेल यात्रियों में बढ़ गई है। शुरू होने के महज तीन दिन के बाद ही वेटिंग शुरू हो गई। शुक्रवार को ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को गतिमान में वेटिंग में टिकट मिला। चेयरकार के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में भी वेटिंग शुरू हो गई है। सभी सीटें बुक होने पर रेलवे ने सुपर हिट करार दिया है। दिल्ली से आगरा के बीच शुरू हुई गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को बंद रहेगा। शनिवार को आगरा आने के लिए चेयरकार में गुरुवार रात साढ़े नौ बजे तक वेटिंग 56 रही। जबकि एग्जीक्यूटिव में वेटिंग तीन है। इसी तरह आगरा से दिल्ली जाते समय रविवार को चेयरकार में वेटिंग 13 तक है। ये हाल तब है जब चेयरकार की 700 सीटें गतिमान एक्सप्रेस में हैं। वीकएंड पर गतिमान में जगह न मिलने पर ही यात्रियों ने शताब्दी को विकल्प के रूप में चुना है।
विज्ञापन


तीन मिनट पहले आई गतिमान
गुरुवार को गतिमान आगरा तक 97 मिनट में पहुंच गई। वृंदावन से अझई रेलवे स्टेशन के बीच सिग्नल में दिक्कतों के बाद भी ट्रेन तीन मिनट पहले आगरा पहुंची। करीब 452 यात्री आगरा आए। गतिमान के रेल यात्रियों में पहले दिन से ही बढ़ोतरी हो रही है। पहले दिन गतिमान से चेयरकार में 181 और एग्जीक्यूटिव में 39 यात्री आए थे तो वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 300 तक पहुंच गया। तीसरे दिन 452 यात्री और वीकएंड पर तो वेटिंग लिस्ट भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed