{"_id":"60f2521f8ebc3e6fb864032e","slug":"gatimaan-express-train-will-start-running-again-from-21st-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 जुलाई से पटरी पर लौटेगी 'गतिमान': दो महीने 20 दिन बाद शुरू हो रहा संचालन, पर्यटन को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जुलाई से पटरी पर लौटेगी 'गतिमान': दो महीने 20 दिन बाद शुरू हो रहा संचालन, पर्यटन को होगा फायदा
Sat, 17 Jul 2021 09:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:15 AM IST
सार
गतिमान एक्सप्रेस दोबारा शुरू होने से आगरा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी।
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस दो महीने 20 दिन बाद पटरी पर लौट रही है। 21 जुलाई से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे दिल्ली से आगरा आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ताजनगरी के पर्यटन उद्योग को रफ्तार भी मिलेगी।
विज्ञापन
आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या (12049/12050) निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस का संचालन कोरोना संक्रमण के दौरान सवारियों की कमी होने के चलते एक मई को बंद कर दिया गया था। काफी समय से इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को छोड़ पूरे सप्ताह चलेगी यह ट्रेन
21 जुलाई से गतिमान एक्सप्रेस पुन: संचालित होगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। हजरत निजामु्ददीन से चलकर यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे आगरा कैंट पर पहुंचती हैं। शाम को 5:50 बजे आगरा कैंट से निजामुद्दीन के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में रेलवे ने गतिमान एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों को एक मई से बंद कर था। हालात सुधरने के बाद रेलवे ने 17 जून से भोपाल शताब्दी का संचालन शुरू किया। इसके बाद पांच जुलाई से नई दिल्ली-झांसी के बीच रोजाना चलने वाली ताज एक्सप्रेस भी पटरी पर लौट आई।
पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
ताजमहल समेत सभी स्मारक खुलने के बाद पर्यटक आगरा आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए भोपाल शताब्दी, ताज और गतिमान एक्सप्रेस गाड़ियां सबसे मुफीद रहती हैं। पर्यटक सुबह इन ट्रेनों से आते हैं और शाम को लौट जाते हैं। गतिमान एक्सप्रेस के चलने से आगरा में पर्यटकों की संख्या बढे़गी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
ताजमहल समेत सभी स्मारक खुलने के बाद पर्यटक आगरा आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए भोपाल शताब्दी, ताज और गतिमान एक्सप्रेस गाड़ियां सबसे मुफीद रहती हैं। पर्यटक सुबह इन ट्रेनों से आते हैं और शाम को लौट जाते हैं। गतिमान एक्सप्रेस के चलने से आगरा में पर्यटकों की संख्या बढे़गी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।