फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gatimaan daudi

ढाई माह बाद ट्रैक पर लौटी गतिमान, 155 यात्रियों ने किया सफर

Thu, 22 Jul 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
gatimaan daudi
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गतिमान एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री - फोटो : Agra City
आगरा। सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस ढाई माह बाद बुधवार को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से झांसी के लिए रवाना हुई। पहले दिन आगरा से झांसी व दिल्ली के बीच 155 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

गतिमान एक्सप्रेस का संचालन कोरोना संक्रमण के कारण मई में बंद कर दिया गया था। बुधवार को यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से आगरा कैंट पर नौ यात्री उतरे, जबकि 76 यात्री ट्रेन में सवार हुए। वापसी में शाम 5:50 बजे आगरा कैंट पहुंची गतिमान से झांसी से 59 यात्री आगरा आए, जबकि 11 दिल्ली के लिए सवार हुए। गतिमान के लोको पायलट पंकज गर्ग ने बताया कि देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन के चालू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। झांसी से आगरा आए राहुल जैन ने कहा कि ताज एक्सप्रेस के बाद गतिमान के शुरू होने से आगरा से झांसी की यात्रा करने वालों को बड़ा फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed