फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gathring for countingpass

अंतिम दिन मतगणना पास के लिए उमड़े प्रत्याशी और अभिकर्ता

Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
gathring for countingpass
कासगंज। मतगणना के लिए पास जारी कराने का अंतिम मौका कहीं हाथ से न छूट जाए ऐसे में लोग कोरना संक्रमण का खौफ भूल गए। बड़ी संख्या में विकासखंड परिसरों में उमड़ पड़े। न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे और न ही कोरोना संक्रमण का खतरा मान रहे थे। लोग अंतिम दिन पास जारी कराने के लिए जद्दोजहद करते देखे गए। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

दृश्य एक
कासगंज विकासखंड परिसर: वैसे तो शुक्रवार को भी यहां पास जारी हुए थे। उस दिन भी काफी भीड़भाड़ रही, लेकिन शनिवार को पास जारी कराने का अंतिम दिन था ऐसे में प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं की अधिक भीड़ उमड़ी। सामाजिक दूरी का पालन तार-तार हो गया लोग एक दूसरे से सटे नजर आए। उनमें संक्रमण का डर नहीं दिख रहा था। यहां पुलिस भी कोई सख्ती नहीं दिखा रही थी।
विज्ञापन

दृश्य दो
सोरों विकासखंड परिसर : यहां भी सामाजिक दूरी तार-तार थी। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। गांव की सरकार के लिए उत्सुक लोग मत मतगणना स्थल तक जाने को पास जारी करा रहे थे। कोई कमी न रह जाए ऐसे में एक दूसरे से जानकारियां भी साझा कर रहे थे। सामाजिक दूरी तो दूर की बात कुछ लोग तो मास्क भी बिना मुंह ढके हुए लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य 3
गंजडुंडवारा विकासखंड परिसर : यही हाल गंजडुंडवारा विकासखंड परिसर का था। यहां शुक्रवार को पास जारी नहीं हुए थे, सिर्फ शनिवार का ही मौका लोगों के पास था तो सुबह से ही यहां भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पास बनवाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। एक दूसरे से पहले पास बनवाने की कोशिश कर रहे थे। यहां भी पुलिस प्रशासन की सख्ती दिखाई नहीं दी। यह स्थिति संक्रमण को बढ़ावा दे रही थी।

दृश्य चार
पटियाली विकासखंड परिसर: यहां के हालात भी बहुत खराब थे। लोग पास के लिए अनुशासित तो दिखे, लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं थे। पास बनवाने के लिए कतार में खड़े थे। जिससे कि क्रमश: नंबर आता रहे, लेकिन न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे और न ही संक्रमण से डरे हुए थे। गांव की सरकार के इन मतवालों को कोई समझा भी नहीं रहा था। देर शाम तक पास जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed