{"_id":"62fbc2cfd179b13d2c47bf2c","slug":"gates-of-police-line-will-be-known-as-martyr-police-officers-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: शहीद एसपी सिटी मुकुल और संतोष के नाम से जाने जाएंगे पुलिस लाइन के गेट, जवाहर बाग हिंसा में गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: शहीद एसपी सिटी मुकुल और संतोष के नाम से जाने जाएंगे पुलिस लाइन के गेट, जवाहर बाग हिंसा में गई थी जान
Tue, 16 Aug 2022 09:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:46 PM IST
सार
मथुरा में दो जून 2016 को जवाहर बाग हिंसा में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। इस स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के नाम से पुलिस लाइन के गेटों को लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के गेट का हुआ लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा पुलिस लाइन का गेट नंबर एक शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और दो नंबर गेट शहीद एसओ संतोष यादव के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन में दोनों भवन भी इन शहीदों के नाम से जाने जाएंगे। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अभिषेक यादव ने शहीदों के परिवारों के सामने दोनों गेट और दोनों भवनों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
दो जून 2016 को जवाहर बाग हिंसा में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। जवाहर बाग को कब्जामुक्त कराते वक्त शहीद हुए दोनों अफसरों को पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर श्रद्धांजलि दी। सोमवार को शहीद एसपी सिटी की पत्नी अर्चना द्विवेदी और शहीद एसओ की पत्नी मिथलेश यादव मथुरा पहुंची। यहां पर एसएसपी अभिषेक यादव ने शहीदों की पत्नियों को सम्मानित करने के बाद पुलिस लाइन गेट एक, दो और दोनों भवनों का लोकार्पण शहीदों के नाम से किया।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि दोनों अफसरों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। तत्कालीन एसपी सिटी की पत्नी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि एसएसपी के प्रयासों से वास्तव में थोड़ा सा सुकून मिला है, लेकिन जवाहर बाग में शहीदों की प्रतिमा लगे तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। योगी सरकार को इस तरफ जल्द कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन