फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gas, silender, police, rifiling

अवैध गैस री-फिलिंग में पूर्ति विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर

Thu, 09 Jan 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
gas, silender, police, rifiling
मैनपुरी। अवैध गैस री-फिलिंग के मामले में पूर्ति विभाग ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोबरा पुलिस ने अवैध री-फिलिंग का भांडाफोड़ किया था। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने थाना करहल में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बीते नौ दिसंबर को थाना करहल क्षेत्र में घिरोर चौराहा स्थित मां वैष्णो धर्मकांटा पर अवैध गैस री-फिलिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कोबरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दस सिलिंडर और एक री-फिलिंग मशीन जब्त कर ली थी। वहीं संचालक पिंटू पुत्र रक्षपाल निवासी घिरोर फरार हो गया था। मामले में जांच के दौरान तीन सिलिंडर भरे और सात सिलिंडर खाली मिले थे। कार्रवाई के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने फाइल जिलाधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक करहल अमर सिंह ने पिंटू के खिलाफ थाना करहल में आवश्यक वस्तु अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर करहल देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने अवैध गैस री-फिलिंग के मामले में थाना करहल में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed