फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gas furnace explosion in glass factory in firozabad

फिरोजाबाद: कांच फैक्टरी में गैस भट्ठी फटने से मची भगदड़, बाल-बाल बची श्रमिकों की जान

Sat, 13 Nov 2021 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 05:52 PM IST
सार

फैक्टरी में गैस भट्ठी फटने से उसमें उबलता कांच का लावा बाहर निकलने लगा। घटना के वक्त आसपास कई मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
gas furnace explosion in glass factory in firozabad
भट्ठी फटने से बाहर निकला दहकता लावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के राजा का ताल क्षेत्र में शनिवार को एक कांच फैक्टरी में गैस भट्ठी फटने से भगदड़ मच गई। भट्ठी में उबल रहा कांच का लावा बाहर निकलने लगा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के वक्त गैस भट्ठी के इर्द-गिर्द कई श्रमिक काम कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। इसके बाद गर्म लावा को पानी डालकर ठंडा किया गया।  

विज्ञापन


घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। राजा का ताल में संचालित आलोक ग्लास वर्क्स कांच फैक्टरी में अचानक गैस भट्ठी फट गई। भट्ठी फटते ही उसमें उबल रहा कांच का लावा तेज आवाज के साथ बाहर निकलने लगा। ऐसे में वहां मौजूद कांच श्रमिकों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई श्रमिक हताहत नहीं हुआ। इकाई में कार्यरत जिम्मेदार लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। 
विज्ञापन


दहकते लावे पर की गई पानी की बौछार
सूचना पर फिरोजाबाद और टूंडला से दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। भट्ठी के आसपास फैले कांच के लावे पर पानी की बौछार की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लावा ठंडा हुआ। बाद में सीओ टूंडला अभिषेक कुमार एवं प्रभारी थाना दक्षिण रवि त्यागी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोपहर तकरीबन 12 बजे आलोक ग्लास वर्क्स राजा का ताल पर गैस भट्ठी फटने के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकलों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक द्वारा दी जानकारी के अनुसार भट्ठी फटने के कारण करीब साढ़े तीन टन कांच बर्बाद हुआ है। अन्य नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed