फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas cylinder catches fire while cooking

Agra News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग

Wed, 29 Nov 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder catches fire while cooking
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम म्यांऊ में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक महिला व एक युवती झुलस गई। राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।ग्राम म्यांऊ निवासी श्रीकृष्ण के पुत्र टिंकू की बारात बुधवार की शाम को जानी थी। घर में खुशियों का माहौल था। कुछ महिलाएं रिश्तेदारों के लिए गैस चूल्हे पर दोपहर का खाना बना रहीं थीं। तभी अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में महेंद्र कुमारी (53) निवासी ग्राम गलोर सिढ़पुरा और रीना (20) निवासी दिल्ली आग की चपेट में आ गईं। जिससे दोनों झुलस गई। वहीं रसोई में सिलिंडर के पास रखा सामान जल गया। गैस सिलेंडर में आग लगते ही घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। झुलसी हुई महिला और युवती को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। समाजसेवी डॉक्टर शाहजेव हुसैन ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल सरिता यादव को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed