{"_id":"5a51fb454f1c1b4f198b556f","slug":"gas-connection-in-agra-suspended-for-not-linking-with-adhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 30 हजार गैस कनेक्शन बंद, उपभोक्ताओं को भारी पड़ी ये लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 30 हजार गैस कनेक्शन बंद, उपभोक्ताओं को भारी पड़ी ये लापरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 07 Jan 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
gas connection
आधार कार्ड लिंक न होने से आगरा में लगभग 30 हजार गैस कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों ने कई बार नो योर कस्टमर (केवाईसी) फार्म भरने के लिए लगातार रिमांडर दिए जा रहे थे। इसके बावजूद उपभोक्ता लापरवाह बने रहे।
जिले में 65 गैस एजेंसी से करीब सात लाख उपभोक्ता संबद्ध हैं, इनमें इंडियन आयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम के कनेक्शन हैं।
इन कंपनियों की ओर से उपभोक्ता को फोन नंबर पर बार-बार मैसेज भेजकर केवाईसी फार्म भरने और आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए सूचना दी जा रही थी। ऐसा न करने वाले 30 हजार उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को तेल कंपनियों ने बंद कर दी हैं।

Trending Videos
आधार कार्ड
ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसासिएशन के विपुल पुरोहित ने बताया कि लंबे समय से उपभोक्ताओं को आधार कार्ड लिंक करवाने और केवाईसी फार्म भरने को कहा जा रहा था। गैस एजेंसी पर सूचना भी चस्पा की गई।
तेल कंपनियों की ओर से भी उपभोक्ता के फोन पर सूचना भी दी गई। जिन्होंने गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक नहीं करवाए, उनकी सेवा फिलहाल बंद कर दी है।
तेल कंपनियों की ओर से भी उपभोक्ता के फोन पर सूचना भी दी गई। जिन्होंने गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक नहीं करवाए, उनकी सेवा फिलहाल बंद कर दी है।
ऐसे शुरू होगी सेवा
जिनके गैस कनेक्शन बंद हो गए हैं, उनके पास अभी भी मौका है। उपभोक्ता अपने संबंधित गैस एजेंसी जाकर वहां से केवाईसी फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें आधार कार्ड संख्या, पहचान पत्र समेत अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र संलग्न कर एजेंसी में जमा करा दें। एजेंसी इस जानकारी को ऑनलाइन अपलोड करेगी, इसके बाद संबंधित तेल कंपनियां कुछ दिनों बाद गैस कनेक्शन सेवा शुरू कर देंगी।