फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage Rotting in Open at Lady Lyall Hospital, No Dustbins Despite Repeated Notices; Infection Risk Rises Dur

Agra: लेडी लायल अस्पताल में खुले में सड़ रहा कचरा, डस्टबिन तक नहीं! गर्भवतियों और नवजातों पर संक्रमण का खतरा

Sat, 08 Aug 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 09:10 AM IST
सार

आगरा के लेडी लायल अस्पताल परिसर में डस्टबिन और नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था न होने से सामान्य कचरे के साथ बायोमेडिकल वेस्ट भी खुले में पड़ा है। बारिश के मौसम में सड़ते कचरे की दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, मरीजों और कर्मचारियों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Garbage Rotting in Open at Lady Lyall Hospital, No Dustbins Despite Repeated Notices; Infection Risk Rises Dur
लेडी लायल अस्पताल में फैला कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
आगरा के जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लायल अस्पताल) में नगर निगम की अनदेखी से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। बारिश के मौसम में खुले में सड़ रहे कचरे से उठती दुर्गंध और मच्छरों की भरमार ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सेहत पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।

संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से किए जा रहे तमाम दावे नगर निगम की लापरवाही के आगे बेकार साबित हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में कूड़ेदान न होने के कारण बायोमेडिकल वेस्ट और सामान्य कचरा खुले में ही फेंका जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखने के बावजूद अब तक न तो डस्टबिन उपलब्ध कराए गए और ना ही कचरा उठाने के कोई पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन परिसर में पसरी गंदगी के कारण यहां संचारी रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल के आसपास बदबू इतनी तीव्र है कि सांस लेना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा जा चुका है पत्र

लेडी लायल अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. पुष्पलता ने बताया कि अस्पताल परिसर से नियमित कचरा उठाने और नए डस्टबिन उपलब्ध कराने करने के लिए मानसून शुरू होने से पहले ही नगर निगम को पत्र भेजा गया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिसर में गंदगी जमा रहने से मरीजों, नवजात शिशुओं और कर्मचारियों में संक्रमण फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed