फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   garbage problem in city

हे राम, सफाई का ये हाल बापू देखते तो क्या सोचते

Sat, 02 Oct 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
garbage problem in city
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाने वाले बापू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी, जिस पर आगरा नगर निगम ने भी बीते दो साल स्वच्छता का महाभियान चलाया, लेकिन इस बार स्मार्ट आगरा के नारे के उलट शहर की गलियों और मैदानों में कूड़ा भरा है। मंदिरों, अस्पतालों और स्कूलों के पास की सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं। डेंगू के डंक के बीच गांधी जयंती से पहले स्वच्छता अभियान की जगह कचरे के ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा। हे राम, सड़कों पर बिखरे कचरे और सफाई व्यवस्था का ऐसा हाल बापू देखते तो क्या सोचते। पीड़ा भरा यह सवाल धूलियागंज के व्यापारी आशीष अग्रवाल का है, जिनके प्रतिष्ठान के सामने कचरे के ढेर आधी सड़क को घेरे हुए हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की जयंती पर बीते दो सालों में सफाई अभियान चला, लेकिन इस बार न स्वच्छता अभियान शुरू हुआ और न ही डस्टबिनों को हटाया गया। शहर की सड़कों पर बीचोबीच बने डलाबघर भी एक साल में नहीं हटाए जा सके, जिसे नगर आयुक्त ने हटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तोता का ताल में मंदिर के ठीक पीछे, सुभाष नगर में देवी मंदिर के सामने, बल्केश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, बेलनगंज पथवारी मंदिर के पास से लेकर शहर में स्कूलों के पास सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। नौनिहालों के स्कूलों के पास कचरे के ढेर उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा है तो वहीं मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं को नाक पर रूमाल रखकर निकलने की मजबूरी है।
आधी सड़क पर कचरा
धूलियागंज में आधी सड़क पर कचरा फैल रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था गांधी जयंती पर भी खराब है, जबकि देश का स्वच्छता अभियान गांधी जयंती से ही शुरू हुआ। डेंगू, मलेरिया के खतरे पर भी सफाई व्यवस्था चौपट है। - जय पुरसनानी, व्यापारी, धूलियागंज
नहीं हटा सके डलाबघर
देवी मंदिर के पास अवैध डलाबघर बना दिया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ी केवल मेन रोड से निकलती है तो कॉलोनी की गलियों का कचरा वहीं फेंका जा रहा है। शिकायत कर चुके, पर सेनेटरी इंस्पेक्टर मंदिर के पास से डलाबघर नहीं हटा सके। - योगेंद्र कुमार, व्यापारी, बेलनगंज
मंदिर के रास्ते में कचरे के ढेर
कैलाश मंदिर का यही रास्ता है, लेकिन कचरे के ढेर सड़क पर ही लगे हैं। डस्टबिन रखा है, पर वह खाली रहता है। कचरा सड़क पर ही पड़ा है। श्रद्धालुओं के लिए यह परेशानी भरा है। - दीपक यादव, सिकंदरा
तीन वार्डों का कचरा आता है यहां
धूलियागंज में बाजार के सामने डलाबघर में तीन वार्डों का कचरा आता है। इसे शिफ्ट करने के लिए हम लोग कह चुके हैं, पर अधिकारी इसे शिफ्ट नहीं कर पाए। पूरे बाजार में इससे दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। यह डलाबघर यहां से हटवाया जाए। - अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद, बेलनगंज
कर्मचारी, मशीनें बढ़ाईं, जल्द दिखेगा असर
इस बार सफाई अभियान नहीं, बल्कि 75 घंटे में चौराहे का कायाकल्प कर रहे हैं। सफाई नियमित हो रही है। कुछ दिक्कतें हैं, जिस वजह से डलाबघर नहीं हट पाए। कचरा प्रबंधन और सफाई में सुधार के लिए हम कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ नई मशीनें ले रहे हैं, जिसका असर जल्द नजर आएगा। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त

व्यापार मंडल ने फॉगिंग और सफाई की मांग की
शहर के प्रमुख बाजारों में, गलियों में सफाई व्यवस्था में ढिलाई के कारण कचरे के ढेर लगे हैं। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सफाई के नाम पर आंखों में धूल झोंक रहे हैं। डेंगू और मलेरिया का कहर है, पर फॉगिंग केवल फोटोग्राफी के लिए हो रही है। गाड़ियां केवल मेन रोड से निकल जाती है और पूरे वार्ड में फॉगिंग का दावा किया जा रहा है। वहीं कन्हैया लाल राठौर ने कहा कि नगर निगम के सफाई के दावे खोखले हैं। धूलियागंज, फ्रीगंज, बेलनगंज जैसे व्यस्त बाजारों की सड़कों पर ही कचरा फैला है तो नालों के किनारे क्या हाल होगा। मुख्यमंत्री को पत्र के साथ कचरे के फोटो भेजकर सफाई व्यवस्था की असलियत बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed