फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage fire at Kuberpur landfill site in Agra

आगरा: कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े में लगी आग, 18 घंटे तक सुलगती रही, कई किमी दूर से दिखा धुआं

Sat, 26 Mar 2022 10:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 10:30 PM IST
सार

कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर शुक्रवार रात को आग लग गई, जिसने शनिवार सुबह विकराल रूप ले लिया। दमकल की तीन गाड़ियों से आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन शाम तक धुआं उठता रहा। 

विज्ञापन
Garbage fire at Kuberpur landfill site in Agra
कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ में शुक्रवार रात को आग लग गई, जो 18 घंटे तक जलती रही और धुएं के गुबार से आसपास के इलाके के लोग परेशान रहे। यहां धुएं के बादल छाए रहे। कई किमी दूर से धुएं का गुबार लोगों को नजर आते रहे। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने यहां पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन शाम तक यहां धुआं उठता रहा।

विज्ञापन

 
शहर से हर दिन कचरा नगर निगम के ट्रकों में भरकर कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचता है। कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर शुक्रवार रात को आग लग गई, जिसने शनिवार सुबह विकराल रूप ले लिया। 25 से 30 फुट ऊंचे कचरे के पहाड़ धूं-धूं कर जले तो धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। प्लास्टिक, पॉलीथिन जलने से विषैले तत्व हवा में घुल गए। 

विज्ञापन

शनिवार सुबह पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां 

आग फैली तो नगर निगम ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। शनिवार सुबह तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद आग बुझ सकी। इसका धुआं शाम तक उठता रहा। लैंडफिल साइट के बड़े इलाके तक यह आग फैल गई थी। यह पहली बार है जब कचरे में इतने बड़े स्तर पर आग लगी हो। इससे पहले ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रेलवे लाइन के पीछे बने ट्रांसफर स्टेशन के पास फैले 50 मीट्रिक टन कचरे में आग लगी थी जो 6 से 8 घंटे तक लगी रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने का यह कारण तो नहीं 

तीन दिन पहले ही बाईपास पर नगर निगम का ट्रक कूड़ा लेकर कुबेरपुर साइट जा रहा था, तब उसमें आग लग गई। एक आशंका ये भी है कि डलाबघर में कचरा निस्तारित करने के लिए आग लगा दी जाती है, वही सुलगता हुआ कचरा कुबेरपुर तक ट्रक के जरिए पहुंच जाता है। ट्रकों में लगातार लग रही आग के पीछे प्रमुख कारण यह भी बताया जा रहा है।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एसपी यादव ने कहा कि कचरे में आग कैसे लगी, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed