फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   garbage and foul smell yoga gave the message of clean air this is the changed picture

Agra: जहां कभी दिखाई देता था कचरे का पहाड़, अब वहां योग कर दिया शुद्ध वायु का संदेश; ये है बदली हुई तस्वीर

Sat, 05 Jul 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 09:33 AM IST
सार

आगरा की लैंडफिल साइट कुबेरपुर में नगर निगम के अधिकारियों ने योगासन किया। इसके साथ ही यहां पौधारोपण कर ‘जीरो लैंड फिल सिटी’ का संकल्प लिया।
 

विज्ञापन
garbage and foul smell yoga gave the message of clean air this is the changed picture
कुबेरपुर में नगर निगम के अधिकारियों ने योगासन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कूड़े के ऊंचे पहाड़ों और गंदगी के लिए चर्चित रहे कुबेरपुर स्थित लैंडफिल साइट पर नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह योगासन किए और पौधे लगाए। उन्होंने जीरो लैंड फिल सिटी का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में योग सत्र के साथ हुई। योग प्रशिक्षकों ने 10 योगासन कराये, जिनमें नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। यह आयोजन यह दर्शाने के लिए किया गया कि जो स्थान कभी दुर्गंध और गंदगी के लिए जाना जाता था, वह आज शुद्ध वायु और मानसिक शांति का केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन


योग सत्र के बाद सैकड़ों पौधे रोपे गए। सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर यह संकल्प लिया कि आगरा को जीरो लैंड फिल बनाने की दिशा में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे और शहरवासियों को भी जागरूक करेंगे। अधिकारियों ने इंटीग्रेटेड कुबेरपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग फैसिलिटी का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कहा कि कूड़े के पहाड़ कभी यहां की पहचान थे, अब यह जगह स्वच्छता, हरियाली और जन उपयोगिता का आदर्श बन चुकी है। इस दौरान संजीव यादव, सुदेश कुमार, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed