फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage accumulated on city streets is not removed till noon

Agra News: दोपहर तक नहीं उठता शहर की सड़कों पर जमा कूड़ा

Tue, 16 Jan 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Garbage accumulated on city streets is not removed till noon
दोपहर तक नहीं उठता शहर की सड़कों पर जमा कूड़ा
विज्ञापन

-दो महीने पहले मंडलायुक्त ने जताई थी नाराजगी



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों के किनारे जमा किया जाने वाला घरों से निकलने वाला कूड़ा दोपहर तक नहीं उठाया जाता है। सड़क किनारे जमा कूड़े को गोवंश और जानवर सड़कों पर फैलाते हैं। दो महीने पहले निरीक्षण पर आई आयुक्त आगरा मंडल ने सड़क किनारे जमा गंदगी देखकर नाराजगी भी जताई थी।

शहर मेें घरों तथा बाजार से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से सड़कों किनारे जमा कर दिया जाता है। सुबह सात बजे से नौ बजे तक जमा किए जाने वाले कूड़े का दोपहर तक उठान ही नहीं किया जाता है। जिन स्थानों पर कूड़ा जमा किया जाता है। वहां डलावघर नहीं होने के बाद भी सफाई कर्मचारी मनमाने तरीके से कूड़ा एकत्रित करते हैं। कूड़े का दोपहर तक उठान नहीं होने के कारण गोवंश और खुले में घूमने वाले जानवर कूड़े को सड़कों पर फैलाते हैं।
विज्ञापन


दो महीने पहले निरीक्षण पर आई आयुक्त आगरा मंडल रितु माहेश्वरी ने सड़क किनारे गंदगी जमा देख नाराजगी जताई थी। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए थे। हिदायत दी थी कि कूड़ा सड़क किनारे जमा नहीं किया जाए। कूड़े का समय से उठान किया जाए। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी तक दी थी। सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त आगरा मंडल के निर्देश तक हवा में उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दृश्य एक- देवी रोड

देवी रोड पर कच्चा आढ़ती स्कूल के पास सड़क किनारे सफाई कर्मचारियों द्वारा सुबह से कूड़ा जमा कर दिया जाता है। इस स्थान पर जमा किए गए कूड़े का उठान दोपहर तक नहीं किया जाता है। सड़क किनारे जमा किए गए कूड़े को गोवंश सड़कों पर फैलाते हैं। यह गोवंश हिंसक होकर राहगीरों पर हमला तक कर देते हैं।



दृश्य दो-स्टेशन रोड

स्टेशन रोड शहर का व्यस्ततम मार्ग है। स्टेशन रोड पर पंजाबी कॉलोनी केे पास सफाई कर्मचारी कूड़ा जमा करते हैं। यहां दोपहर तक कूड़ा जमा रहता है। जिस स्थान पर कूड़ा जमा किया जाता है। उस स्थान के पास मकान तथा दुकानें हैं। सड़क पर जमा कूड़ा जानवरों द्वारा फैलाए जाने से दुकानदारों तथा राहगीरों को परेशानी होती है।



सफाई कर्मचारियों की मनमानी से लोग परेशान होते हैं। सफाई कर्मचारी तय स्थान पर कूड़ा जमा नहीं करके मनमाने स्थान पर कूड़ा जमा करते हैं। मुख्य सड़कों के किनारे जमा कूड़ा दोपहर तक नहीं उठाया जाता है।


अजय शर्मा, कटरा



शहर की सफाई व्यवस्था सफाई कर्मचारियों की मनमानी के कारण बिगड़ रही है। सड़क किनारे जमा होने वाले कूड़े को फैलाने वाले जानवर हिंसक होकर लोगों को घायल कर देते हैं। कूड़ा समय से उठाना चाहिए।

आलोक शर्मा, मिश्राना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed