फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganpati pooja

गजानन की आरती में हो रही कोरोना से निजात की कामना

Tue, 25 Aug 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
ganpati pooja
भोगांव में गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन करने जाते भक्त - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गणपति महोत्सव में भक्त कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए गजानन से प्रार्थना कर रहे हैं। इनदिनों घर-घर में बप्पा के जयकारे लग रहे हैं। सुबह-शाम आरती हो रही है। घरों में सबसे पहले उठकर कौन परिक्रमा लगाएगा इसकी प्रतिस्पर्धा चल रही है। भक्त गणपति की आराधना में जुटे हैं। सभी में बस एक ही प्रार्थना हो रही है कि कैसे भी कोरोना महामारी से छुटकारा मिल जाए।
विज्ञापन

काम छोड़ हर सदस्य करता आरती
गजानन की मूर्ति घर में स्थापित की गई है। घर का हर सदस्य सारे काम छोड़कर शाम को गणेश भगवान की आरती में उपस्थित होता है। सभी को गणेश भगवान की आरती में मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन

पारस मोहल्ला ताल दरवाजा
भोग के लिए हररोज बनता प्रसाद
भगवान गणेश की मूर्ति घर में स्थापित की गई है। घर में भक्ति की बयार बह रही है। सभी सदस्य भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। हररोज गणेश भगवान के भोग के लिए प्रसाद बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजना मोहल्ला सौतियाना
महामारी से निजात के लिए होती कामना
कोरोना महामारी के बीच घरों में बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है। हर रोज सुबह-शाम आरती के बाद गणेश भगवान से कोरोना महामारी से निजात दिलाए जाने की कामना की जा रही है। सभी लोग गणेश भगवान के पूजन में भाग ले रहे हैं।
ब्रजेश दिवाकर, मोहल्ला नगरिया
संकट हो खत्म खुलें बच्चों के स्कूल
घरों में गौरी पुत्र की स्थापना के साथ हर रोज पूजा के समय विनती की जाती है कि हे गणपति बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस संकट से निजात दो। कोरोना महामारी समाप्त हो और बच्चों के स्कूल खुल सकें।
संजय शर्मा मोहल्ला पुरोहिताना
साथियों के साथ स्थापना का था अनोखा आनंद
मेरी उम्र 60 साल है। बात करीब 50 साल पहले की है। जब मैं अपनी साथियों की टोली के साथ मोहल्ले के किसी एक घर में गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना करता था। साथियों के साथ गणेश भगवान की पूजा-अर्चना का आनंद ही अनोखा था।
ब्रजेश कुमार मोहल्ला बागवान
मायके में भी करती थी स्थापना
जब मैं सात साल की थी उसी समय से मैने गणेश भगवान की पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया था। मायके में हर साल परिजनों से निवेदन कर गणेश भगवान की मूर्ति मंगाती और उसकी पूजा करना नहीं भूलती।

कृष्णा गुप्ता देवी रोड
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता चांदेश्वर रोड
शहर के चांदेश्वर आश्रम के निकट एक परिवार ने अपने घर के बाहर गणेश भगवान को विराजमान किया है। यहां सुबह- शाम गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई दे रहे हैं।
चार बजते ही बजता है घंटा
गणेश महोत्सव को लोग अपने-अपने घरों पर अनोखे अंदाज में मना रहे हैं। शहर के ताल दरवाजा स्थित एक घर में सुबह चार बजे गणेश भगवान की परिक्रमा के लिए घंटा बजाया जाता है। घंटा बजते ही घर के सारे सदस्य गणेश भगवान की परिक्रमा के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed