फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganna, ganga

गन्ना माफिया के चिह्निकरण को बनाई गईं टीमें, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Thu, 08 Aug 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ganna, ganga
कासगंज। खादर की जमीन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद गन्ना विभाग ने जांच को टीमें गठित कर दी हैं। विभाग की ओर से विकासखंड स्तर पर जांच शुरू कराई गई है। गन्ना माफियाओं का चिह्नित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। खादर की जमीन की जांच पूरी होने के बाद ही शासन स्तर से चीनी मिल के लिए गन्ने का लक्ष्य आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने खादर की जमीन की भूलेखों से जांच की तो बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। गन्ना अधिकारी ने बिना भूलेखों के पंजीकरण कराने वाले किसानों को काली सूची में डालते हुए बढ़े क्षेत्रफल की गन्ना खरीद निरस्त कर दी है। उसके बाद बारीकी से जांच के लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें भी बना दी हैं। एक सप्ताह में इन टीमों से रिपोर्ट मांगी गई है। टीमें किसानों द्वारा पंजीकरण कराई गई भूमि के भूलेखों की जांच करेंगी। यदि भूलेख और पंजीकरण के कृषि भूमि संख्या सही पाए जाते हैं तब ही किसानों का पंजीकरण वैध माना जाएगा। अन्यथा पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। जिला स्तर से जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद गन्ना आयुक्त कार्यालय से न्यौली चीनी मिल के लिए गन्ना खरीद का लक्ष्य आवंटित होगा।
विज्ञापन

बिचौलियों में खलबली
कासगंज। जिले में तमाम किसान ऐसे पाए गए हैं जिनके पंजीकरण तो गन्ना समिति में थे, लेकिन उनके खेत में गन्ने के स्थान पर अन्य फसलें पैदा हो रही हैं। इन किसानों को गन्ना विभाग ने बिचौलियों की श्रेणी में शामिल किया है। जांच शुरू होते ही बिचौलियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 80 लाख क्विंटल गन्ना पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल के लिए हुआ था आवंटित।
- 16 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर सकी थी चीनी मिल।
- जिले में गन्ना खरीद में फर्जीवाड़ा करने वालों का चिह्निकरण हो चुका है। फिर भी विभागीय स्तर से जांच करा रहे हैं। गन्ना खरीद में माफियाओं को सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed